Sheezan Khan Bail: 70 दिन बाद अपने भाई को जेल से बाहर देखकर बहनों की हुई ऐसी हालत, लोगों के छलक पड़े आंसू

70 दिन बाद अपने भाई को जेल से बाहर देखकर बहनों की हुई ऐसी हालत
तुनिषा शर्मा मौत मामले में जमानत मिलने के बाद रविवार को अभिनेता शीजान खान को ठाणे सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया. खान जैसे ही जेल के बाहर आए तो उनका परिवार उन्हें देखकर काफी इमोशनल हो गया.
शीजान को देखते ही उनकी बहनें काफी ज्यादा इमोशनल हो गईं और उन्हें गले लगाते ही इमोशनल हो गईं.
बता दें, महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की एक अदालत ने शनिवार को टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को जमानत दे दी, जिन्हें पिछले साल को-एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पालघर में वलीव के पास एक टीवी सीरियल के सेट पर शर्मा ने 24 दिसंबर, 2022 को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में शीजान खान को शर्मा की मां की शिकायत पर अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था.
अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश आर डी देशपांडे ने आदेश दिया कि खान को 1,00,000 रुपये के जमानत पर रिहा किया जाए. अदालत ने एक्टर को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का भी आदेश दिया और अदालत से पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ने को कहा है.
आपको बता दें, शीजान खान और तुनिषा शर्मा टीवी धारावाहिक 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में को-एक्टर्स थे. इन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था.