Shafaq Naaz की डांस क्लास के लिए मां ने बेचे थे कंगन, उसी मां को फलक नाज की बहन ने भेज दिया था कानूनी नोटिस

फलक नाज और शफक नाज, दूसरी तरफ शफक अपनी मॉम के साथ
बिग बॉस ओटीटी 2 से फेम पाने वालीं फलक नाज यूं तो कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. लेकिन भाई शीजान खान का नाम तुनीषा शर्मा केस में आने के बाद से वे काफी सुर्खियों में रहीं. फलक हमेशा अपनी फैमिली के लिए खड़ी रही हैं.
ऐसे में बिग बॉस में बहन शफक नाज भी अपनी बहन के सपोर्ट में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करती दिखी थीं. हालांकि फलक नाज ने खुलासा किया था कि शफक संग उनके रिश्ते पहले अच्छे नहीं थे. अब दोनों बहनों के रिश्तों में सुधार आ रहा है.
फलक शुरू से ही अपने परिवार के लिए प्रोटेक्टिव रही हैं. वहीं बहन शफक भी अपने भाई शीजान के बुरे वक्त में उनके साथ खड़ी दिखी थीं. लेकिन एक वक्त था जब शफक अपने परिवार से अलग हो गई थीं और अपनी नानी के घर रहने लगी थीं. इस बारे में फलक ने बताया था कि उन्होंने ऐसा वक्त देखा हुआ है जब शफक की डांस क्लास के लिए उनकी मां ने अपने सोने के कंगन बेच दिए हों.
घर चलाने तक के लिए पैसे नहीं थे ऐसे में घर का सामान उन्हें बेचना पड़ा. फलक ने बताया कि शफक 9 साल पहले परिवार से अलग हो गई थीं. इसके पीछे की वजह थी कि उनकी मॉम से उनका झगड़ा हो गया था. फाइनेंस को लेकर शफक अपनी मां पर नाराज हो गई थीं और हिसाब मांगने लगी थीं. ये बात फलक को जरा भी पसंद नहीं आई थी. ऐसे में फलक शफक के अगेंस्ट बोलने लगीं. ऐसे में दोनों बहनों के बीच घमासान हो गया था. इतना ही नहीं शफक ने अपनी ही मां के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया था.
ऐसे में फलक और शफक के बीच दूरियां पैदा हो गई थीं. लेकिन वक्त के साथ साथ दोनों बहनें फिर कदम से कदम मिलाने की कोशिश कर रही हैं.
बुरे वक्त में दोनों बहनें भाई शीजान खान के साथ खड़ी दिखी थीं. इस बारे में सलमान खान ने भी बिग बॉस शो में उनकी तारीफ की थी.
वहीं पूजा भट्ट ने भी फलक नाज की तारीफ की थी कि वे बिलकुल उनके जैसी हैं. पूजा ने बताया था कि उन्होंने देखा था कि वे कैसे अपने भाई के साथ खड़ी रही थीं और उन्हें डिफेंड कर रही थीं.
शफक ने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम से ये तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें शफक अपने भाई और बहनों के साथ दिखी थीं.