'श्रेयस अय्यर' की पत्नी और दो बच्चों की मां हूं..बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने किया ये बड़ा खुलासा

बिग बॉस 18 की एक कंटेस्टेंट ऐसी हैं जिन्होंने श्रेयस अय्यर को अपना पति मान लिया है. चलिए जानते हैं कि ये हसीना कौन है.
ये हसीना कोई और नहीं बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट ईडन रोज हैं. जिन्होंने हाल ही में श्रेयस अय्यर से अपने प्यार का इजहार किया है और उनसे शादी की इच्छा जताई है.
ईडन ने बताया कि उन्हें श्रेयस हद से ज्यादा पसंद हैं. वो क्रिकेटर को इतना ज्यादा पसंद करती हैं कि उन्हें पति मान चुकी हैं.
ईडन ने कहा कि वो दिमाग में श्रेयस संग दिमाग में शादी कर चुकी हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने खुद को उनके दो बच्चों की मां भी मान लिया है.
ईडन ने आगे कहा कि वो कभी श्रेयस से मिली नहीं हैं. एक्ट्रेस ने इस दौरान एग्स फ्रीजिंग पर भी बात की.
ईडन ने कहा कि जल्द ही मैं एग्स फ्रीज करवाने वाली हूं. क्योंकि मैं बच्चे चाहती हूं.
लेकिन मैं नहीं जानती की वो शख्स कौन होगा और मेरे अंदर कोई भावना भी नहीं है.
ईडन ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से कहा कि आपके पति अच्छे हैं लेकिन मेरे पति अच्छे नहीं हुए तो इसलिए मुझे एग्स फ्रीज करवा लेने चाहिए.