'रात को पौने 3 बजे टीवी ऑन हुआ और कोई बेड पर आकर बैठा...'डर के मारे एक्ट्रेस की हो गई ऐसी हालत
ये हसीना कोई और नहीं बल्कि रश्मि देसाई हैं. एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में अपने साथ हुई डरावनी घटना का जिक्र किया.
रश्मि ने बताया कि उनके साथ हरियाणा के फाइव स्टार होटल में एक डरावनी घटना घटित हुई थी.
एक्ट्रेस ने कहा कि वो 10-11 बजे तक सो जाती हैं. ऐसे में उनकी मैनेजर ये सुनिश्चित करती हैं कि मैं सो जाऊं. उसके अलावा मेरे कमरे में कोई एंटर नहीं कर सकता.
एक्ट्रेस ने बताया कि रात के पौने तीन बजे मेरा टीवी ऑन हुआ. फिर मेरे बेड पर कोई आकर बैठ गया. तुरंत मैंने फोन में हनुमान बाण चालू कर दिया.
एक्ट्रेस ने कहा कि बाथरूम में उसी वक्त फ्लश बजा . उसके बाद वो भागकर अपने मैनेजर के कमरे में गईं और वहां जाकर सोईं.
रश्मि ने बताया कि मुंबई में एक स्टूडियो है जो हॉन्टेड है. वो वहां शूटिंग कर रही थीं, उस वक्त उनकी मां भी गई थीं. शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने किसी से अपनी मां के बारे में पूछा, उसने कहा कि उधर गई हैं.
वो जगह एकदम सुनसान था.एक्ट्रेस उधर गईं तो किसी ने उनके ऊपर काला कपड़ा फेंका. एक्ट्रेस ने कपड़ा हटाकर देखा तो कोई नहीं था.एक्ट्रेस के शरीर का आधा हिस्सा अगले दिन सूज किया था. बाद में उन्होंने इलाज करवाया तो ठीक हुआ.