एक्सप्लोरर
Neha Sargam Birthday: 'चांद छिपा बादल में' से मिला था यह सितारा, जिंदगी में कभी नहीं थी एक्टिंग करने की तमन्ना
Neha Sargam Birthday: उनकी क्यूट स्माइल लोगों का दिल लूट लेती है. गोरे रंग पर दुनिया फिदा है तो नजाकत के तमाम दीवाने हैं. बात हो रही है नेहा की, जिनके नाम में सरगम है. आइए जानते हैं उनके कुछ किस्से.
नेहा सरगम (Image Credit: @nehasargam Instagram)
1/5

4 मार्च 1988 के दिन जन्मी नेहा सरगम सिंगर बनने के लिए मुंबई पहुंची थीं. उन्होंने इंडियन आइडल में ऑडिशन भी दिया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. उस वक्त नेहा के गले में इंफेक्शन था, जिसके चलते उनका सफर आगे नहीं बढ़ा.
2/5

टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक नेहा सरगम कई सीरियल में काम कर चुकी हैं. उन्होंने 'चांद छिपा बादल में' सीरियल से डेब्यू किया था.
3/5

बता दें कि नेहा वेब सीरीज 'मिर्जापुर-2' में भी नजर आ चुकी हैं. वह सलोनी त्यागी बनी थीं, जो दद्दा भरत त्यागी की पत्नी थीं.
4/5

पटना में जन्मी नेहा ने शुरुआती पढ़ाई-लिखाई यहां से ही पूरी की. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ही एडवर्टीजमेंट, सेल्स प्रमोशन एंड मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया.
5/5

बता दें कि 'चांद छुपा बादल में' के बाद नेहा ने सात महीने का ब्रेक ले लिया था. इससे उनके फैंस परेशान हो गए और चिट्ठियां-मैसेज भेजकर उनकी वापसी की मांग करते थे.
Published at : 04 Mar 2023 06:55 AM (IST)
और देखें























