Neha Dhupia Pics: समंदर के किनारे दिलकश अदाओं से नेहा धूपिया ने ढाया कहर, ग्लैमरस तस्वीरें आईं सामने

नेहा धूपिया
एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ट्रेंड सेटर कही जाती हैं. महिलाओं पर मुद्दे हों या फिर अपनी खूबसूरती का जादू चलाना हो, वह सबमें आगे रहती हैं.
नेहा धूपिया इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं और यहां से उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं.
तस्वीरों में नेहा को समंदर के किनारे बालों को लहराते हुए तरह-तरह के कातिलाना पोज देते हुए देखा जा सकता है.
एक्ट्रेस ने पेस्टल ग्रीन कलर की मोनोकिनी पहनी है, जिसे उन्होंने एक कलरफुल श्रग के साथ स्टाइल किया है.
इन तस्वीरों में नेहा धूपिया हॉट लग रही हैं. तस्वीरों पर उनके चाहने वाले कमेंट करके अपनी फेवरेट एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं.
इससे पहले, नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ समंदर के किनारे रोमांटिक होती हुई नजर आई थीं.
पति अंगद के साथ रोमांटिक पोज देने से लेकर उन्हें फ्लाइंग किस देने तक, नेहा धूपिया ने पति के साथ मिलकर खूब कपल गोल्स दिए थे.
बता दें कि, नेहा और अंगद ने 2018 में शादी की थी. उनके दो बच्चे मेहर और गुरिक हैं. एक्ट्रेस फैमिली के साथ फिलहाल वेकेशन मना रही हैं.