दुबई में पहली मुलाकात, गोवा में रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई थी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार अलग हो गए हैं. शादी के चार साल बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं. हाल ही में मौनी और सूरज ने अपना सेपरेशन कंफर्म किया. आइए इस बीच मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं.
टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने साल 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से धूम-धड़ाके से शादी रचाई थी. इस कपल ने गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी.
अब शादी के चार बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. दोनों ने खुद अपना सेपरेशन कंफर्म किया है.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी.
इस मुलाकात ने दोनों के दिलों के तार जोड़ दिए और इस तरह इनकी मोहब्बत का सफर शुरू हो गया. पार्टी में दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई.
इसके बाद मौनी और सूरज ने एक-दूसरें को डेट करना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने रिश्ते को शादी से पहले तक मीडिया से छिपाकर रखा था.
कोविड में दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और मौनी अपना ज्यादा वक्त दुबई में बिताने लगीं. बता दें कि सूरज नांबियार दुबई स्थित इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं.
लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मौनी और सूरज ने शादी का फैसला किया. 27 जनवरी 2022 को मौनी और सूरज ने गोवा में शादी की.
सूरज नांबियार बेंगलुरु के रहने वाले हैं और दुबई में बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करते थे.