बिंदास Mandira Bedi का बिकिनी लुक फिर हुआ वायरल, फैंस बोले- ग्लोबल वार्मिंग का कारण आप ही हो

मंदिरा बेदी
Mandira Bedi Bikini Photos: ग्लैमर के मामले में मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) का किसी से कोई मुकाबला नहीं. बिकिनी में एक बार फिर वह इंटरनेट का पारा बढ़ाती नजर आई हैं.
बिकनी लुक में मंदिरा के बिंदास अंदाज पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई है. एक ने तो यह तक कह दिया कि ग्लोबल वार्मिंग का आप ही कारण हों.
मंदिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने बच्चों वीर और तारा के साथ हाल ही में वह ट्रिप पर निकली थीं.
पति राज कौशल के गुजरने के बाद मंदिरा अकेले बच्चों की सारी जिम्मेदारी उठा रही हैं. राज को इस दुनिया से गए एक साल हो गए.
मंदिरा अपनी शर्तों पर जीने वाली महिला हैं. पति के गुजरने के बाद वह जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं.राज की यादें जरूर उनके साथ हैं.
50 की उम्र में भी मंदिरा की फिटनेस देख हर कोई हैरान रहता है. जिम में खूब पसीना बहाने का नतीजा है.
ऐसा नहीं है कि मंदिरा सिर्फ वेस्टर्न ड्रेस में ही नजर आती हैं. साड़ी में भी वह कमाल की लगती हैं.
वैसे मंदिरा का बिकिनी लुक फैंस के बीच ज्यादा पॉपुलर है. आपको बता दें कि उनकी टीवी पर जल्द वापसी भी होने वाली है.