क्रिस्टल डिसूजा के रिश्ते पर लगी मुहर! दुबई बेस्ड बिजनेसमैन AP को डेट कर रहीं एक्ट्रेस

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ समय से उनकी दुबई बेस्ड बिजनेसमैन AP के साथ डेटिंग की खबरें सामने आ रही थीं. अब इन अफवाहों पर मुहर लग गई है.
एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की लव लाइफ पिछले कई हफ्तों से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पोस्ट्स और साथ में पार्टी करते हुए एपी संग उनकी तस्वीरों के बाद उनके रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हो रही थी.
अब खबर है कि क्रिस्टल दुबई बेस्ड बिजनेसमैन और लग्जरी कार कलेक्टर एपी को डेट कर रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि एपी हाल ही में शो 'देसी ब्लिंग' में भी नजर आए थे, जहां उन्हें पामेला 'पम्मी' सेरेना के एक्स बॉयफ्रेंड के तौर पर पेश किया गया था.
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों दुबई बेस्ड बिजनेसमैन एपी को डेट कर रही हैं. कपल के करीबी सूत्रों ने बाताया, 'क्रिस्टल और एपी पिछले कुछ महीनों से साथ हैं और दोनों के बीच सबकुछ काफी अच्छा चल रहा है.'
सूत्र के अनुसार, फिलहाल दोनों अपने रिश्ते को पब्लिक करने की जल्दबाजी में नहीं हैं, लेकिन उनके बीच मजबूत बॉन्डिंग है और वे एक-दूसरे के साथ समय बिताना काफी पसंद करते हैं.
हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इन खबरों ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है.
दरअसल, दोनों के डेटिंग रूमर्स तब शुरू हुए जब एक पार्टी का वीडियो सामने आया, जिसमें क्रिस्टल 'देसी ब्लिंग' के एपी के साथ नजर आई थीं.
इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो किसी शख्स का हाथ थामे दिखीं. हालांकि, फोटो में उस शख्स का चेहरा नजर नहीं आया, लेकिन फैंस ने तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे.