TV की ये ‘नागिन’ आज बनेंगी दुल्हनिया, शादी से पहले चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, फ्लोरल आउटफिट में दिखा ब्राइडल ग्लो

टीवी की नागिन की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें
‘ये है मोहब्बतें’ फेम टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी अपने मंगेतर चिराग बाटलीवाला के साथ आज यानी 13 मार्च 2023 को गोवा में शादी के बंधन में बंध जाएंगी.
शादी से पहले कृष्णा मुखर्जी की चूड़ा सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें उनकी गर्ल गैंग ने खूब मस्ती की. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें लड़कीवालों को पोज देते हुए देखा जा सकता है.
चूड़ा सेरेमनी में होने वाली दुल्हन कृष्णा मुखर्जी को ब्लश पिंक कलर का फ्लोरल सूट पहने देखा जास सकता है.
कम मेकअप, नो ज्वेलरी और खुले बालों के साथ कृष्णा मुखर्जी के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो था, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था.
कृष्णा मुखर्जी की शादी की रस्में 11 मार्च 2023 से शुरू हो गई थीं. 11 मार्च को कृष्णा की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई थी, जिसमें एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना था.
मेहंदी के बाद कृष्णा मुखर्जी की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं.
हल्दी की रस्म मनाने के बाद कृष्णा मुखर्जी ने ‘टोमाटीनो’ के जरिए अपने प्री-वेडिंग को मजेदार बनाया. उन्हें दोस्तों के साथ टोमाटीनो सेलिब्रेट करते हुए देखा गया. इसमें टमाटर से लोग खेलते हैं.
12 मार्च 2023 को हल्दी के बाद शाम में संगीत सेरेमनी हुई, जहां होने वाली दुल्हन कृष्णा मुखर्जी ने ऑरेंज कलर के लहंगे में पूरी लाइमलाइट चुरा ली. वह बहुत सुंदर लग रही थीं.