एक्सप्लोरर
Kaun Banega Crorepati: ये हैं केबीसी के अब तक के सबसे ज्यादा पैसा जीतने वाले खिलाड़ी, अफसर से लेकर मजदूर ने जीते करोड़ों
Kaun Banega Crorepati Winners List: टीवी का पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' शुरू हो चुका है. इस शो ने 22 साल तक छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन किया है.
कौन बनेगा करोड़पति
1/8

'केबीसी' का 8वां सीजन 2014 में आया था जिसमे सबसे मोटी रकम जीतने वाले कंटेस्टेंट के लिए भी जाना जाता है. दिल्ली के दो सगे भाइयों अचिन नरूला और सार्थक नरूला ने इस शो से 7 करोड़ रुपए की रकम जीती थी. मेघा पाटिल ने भी 1 करोड़ रुपए जीतकर रिकॉर्ड बनाया था.
2/8

'कौन बनेगा करोड़पति' के 7वें सीजन ने दो करोड़पति दिए थे. उत्तर प्रदेश की फिरोज फातिमा और राजस्थान के ताज मोहम्मद रंगरेज ने एक-एक करोड़ रुपए की धनराशि जीती थी. फातिमा ने धनराशि से पिता का इलाज करवाया और परिवार के कर्ज को चुकाने में मदद की. वहीं, ताज मोहम्मद ने अपनी बेटी की आंखों का इलाज कराया और घर बनाया. उन्होंने दो अनाथ लड़कियों की शादी की.
Published at : 18 Aug 2022 09:27 AM (IST)
और देखें


























