दो साल भी नहीं चली थी करण सिंह ग्रोवर-जेनिफर विंगेट की शादी, इस वजह से हो गए थे अलग

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. अब खबरें हैं कि वो जल्दी ही दूसरी शादी रचाने वाली हैं. एक्ट्रेस ने इससे पहले करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. शादी के 2 साल बाद ही ये कपल अलग ही गया. आइए जानते हैं क्या थी दोनों के अलग होने की वजह.
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. जेनिफर और करण की मुलाकात टीवी शो 'दिल मिल गए' के सेट पर हुई थी, यहीं से दोनों में नजदीकियां बढ़ीं
दोनों को शो के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया था, फिर इन्होंने 2012 में एक दूसरे से शादी कर ली थी. हालांकि उस समय करण पहले से शादीशुदा थे. श्रद्धा निगम उनकी पत्नी थी.
दोनों की शादी कुछ ज्यादा खास नहीं चल पाई जिसके बाद इस कपल ने शादी के महज दो साल बाद 2014 में एक दूसरे को तलाक दे दिया.
इनके तलाक के समय कई खबरें उड़ी थीं, कई लोगों का ऐसा मानना था कि दोनों की सोच और जीने का तरीका अलग अलग था, जिससे झगड़े होने लगे थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जाता है कि करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की शादी बिपाशा बसु की वजह से टूटी थी.
दरअसल करण तब बिपाशा के साथ फिल्म 'अलोन' में काम कर रहे थे. उसी दौरान दोनों का नाम साथ जोड़ा जाने लगा था. बाद में करण ने जेनिफर से तलाक ले लिया और बिपाशा बसु से शादी कर ली.
वहीं अब दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं. करण सिंह ने तलाक के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली थी. उनकी एक बेटी भी हैं. अब खबरें हैं कि जेनिफर भी जल्दी की शादी करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस करण वाही संग शादी के बंधन में बंधने वाली है.