कौन है वो हसीना जिसकी बेडरूम फोटो हुई लीक? अनुपमा की जिंदगी में एक बार फिर मचा बवाल
अनुपमा में अब तक देखने को मिला कि ईशानी और राजा के बारे में कोठारी और शाह परिवार के लोगों को पता चल जाता है, जिसके बाद काफी हंगामा मच जाता है.
इसी बीच ईशानी को एक मैसेज आता है. इस मैसेज में उसे अपनी प्राइवेट फोटो देखने को मिलती है, जिसे देख वो दंग रह जाती है.
अपकमिंग एपिसोड में एक शख्स इस फोटोज के जरिए ईशानी को खूब ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है.
अपनी प्राइवेट तस्वीरें देख ईशानी सहम जाएगी. डर की वजह से ईशानी नींद की गोलियां खा लेती है. उसके बाद वो अस्पताल पहुंच जाती है.
बता दें अनुपमा में ईशानी की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस का रियल नेम अक्षिता वात्स्यायन है. इससे पहले ईशानी का कैरेक्टर विदुषी तिवारी ने निभाया था.
अनुपमा में एंट्री पर अक्षिता वात्स्यायन ने कहा था कि ईमानदारी से कहूं तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा क्योंकि ये सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि एक इमोशन है जो इतने सारे लोगों को जोड़ता है.
अनुपमा से पहले अक्षिता ने कई पॉपुलर शोज में काम किया है, जिनमें से एक स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये हैं चाहतें भी है.