कहां हैं टीवी की 'हिटलर दीदी', एक्सप्रेशन क्वीन बनकर लूटी महफिल, अब करती हैं ये काम!

जी टीवी पर प्रसारित होने वाला हिटलर दीदी शो एक वक्त में दर्शकों का फेवरेट शो था. शो की एक्ट्रेस रति पांडे को खूब पसंद किया गया. अब वो कहां हैं और क्या कर रही हैं चलिए जानते हैं.
रति पांडे को हिटलर दीदी बन घर-घर में अलग पहचान मिली. इस शो की स्टोरी लाइन काफी अच्छी थी और रति की एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ थी.
हालांकि, जब से ये शो ऑफ एयर हुआ है, उसके बाद से शायद ही रति किसी शो में लीड रोल के तौर पर नजर आई होंगी.
आपको बता दें हिटलर दीदी में काम करने से पहले रति पांडे ने मिले हम तुम जैसे पॉपुलर शोज में काम किया था.
रति पांडे देखने में तो हैं ही बला की खूबसूरत, लेकिन उनके एक्सप्रेशन भी काफी शानदार होते हैं.
रति ने कई सालों तक काम की तलाश की, लेकिन उन्हें लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा.
रति ने एक इंटरव्यू में बताया कि कई बार उन्होंने सोचा छोटे-मोटे रोल ही कर लें. लेकिन, उसमें भी बात नहीं बनी.
रति पांडे ने भोजपुरी सिनेमा की तरफ रुख कर लिया है. उन्होंने खेसारी लाल यादव संग काम किया है. हालांकि, रति का कहना है अगर अच्छा ऑफर मिला तो वो टीवी पर वापसी करेंगी.