शादी के बाद पहली ईद मनाएंगी हिना खान, लगवाई पति रॉकी के नाम की मेंहदी, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इस बार शादी के बाद पहली ईद मनाने जा रही हैं, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं. इस खास मौके से पहले उन्होंने अपने हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगवाई है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है.
हिना खान ने इस बार अपनी ईद की तैयारियां काफी खास अंदाज में शुरू कर दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तैयारियों की झलक फैंस के साथ शेयर की, जिसमें उनका फेस्टिव लुक, आउटफिट और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन देखने को मिला.
इन तस्वीरों में हिना ने ट्रेडिशनल कपड़े और ज्वेलरी के साथ अपना लुक तैयार किया है, जिसमें वो काफी ब्यूटीफुल दिख रही हैं.
खास बात ये है कि उन्होंने अपनी मेहंदी में पति रॉकी जायसवाल का नाम भी लिखा. उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
एक्ट्रेस ने हाथों के अलावा पैरों में भी मेहंदी लगवाई है, जो उनके लुक को और भी खास बना रही है.
इन तस्वीरों में हिना खान ने अपने हरे रंग के फर्शी सलवार-सूट और कश्मीरी चूड़ियों की झलक दिखाई है जो काफी खूबसूरत लग रहा है.
इसके अलावा हिना ने अपने फेस्टिव लुक की और भी झलकियां शेयर की हैं, जिसमें वो अलग-अलग ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं. फैंस उनके इस अंदाज और ईद की तैयारियों को खूब पसंद कर रहे हैं.
ईद की तैयारियों की झलक दिखाते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, 'ईद प्रेप… मेहंदी, फर्शी सलवार, झुमके, कश्मीरी चूड़ियां.. मैं तैयार हूं.'