Erica Fernandes Pics: कान में झुमके, माथे पर बिंदिया.. एरिका फर्नांडिस ने शरारा पहन धड़काया फैंस का दिल

एरिका फर्नांडिस
साउथ से टीवी में एंट्री मारने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती है.
यूं तो एरिका फर्नांडिस पर लहंगा चोली से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन सूट की बात ही कुछ अलग है.
हाल ही में, एरिका फर्नांडिस ने शरारा सेट पहनकर ग्लैमरस फोटोशूट कराय, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक है.
पर्पल कलर के शरारा सेट के साथ एरिका फर्नांडिस ने सफेद मोतियों वाला मिनिमल चोकर और झुमके पहन रखे हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं.
एरिका फर्नांडिस ने बिना मेकअप के अपने लुक को पूरा किया और लिप टेंट के साथ उन्होंने अपने लुक को नेचुरल रखा है.
एरिका फर्नांडिस ने भले ही सिंपल लुक अपनाया, लेकिन ये उनकी छोटी काली बिंदी थी, जिसने उनकी चमक को बढ़ा दी है.
एरिका फर्नांडिस का ये सिंपल अवतार देखकर फैंस अपना दिल हार गए हैं. वे कमेंट में एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो एरिका फर्नांडिस ने ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ से छोटे पर्दे पर एंट्री की थी. वह इसके तीन सीजन में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस को ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में प्रेरणा के किरदार में नजर आई थीं.