खुद को श्रेयस अय्यर के बच्चों की मां बताने वाली एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज, स्नूकर टेबल पर लेटकर दिए पोज

एक्ट्रेस एडिन रोज 'बिग बॉस 18' का हिस्सा थीं. वे कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इस बीच एडिन का ग्लैमरस फोटोशूट इंटरनेट पर छाया हुआ है.
एडिन रोज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें वे स्नूकर खेलती नजर आ रही हैं.
ब्लैक कलर की डीपनेक ड्रेस पहने एडिन रोज काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं.
गले में पेंडेंट और हाथ में ब्रेसलेट के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है. इस लुक में कहर ढा रही हैं.
एडिन ने इस लुक में जमकर फोटोशूट कराया है. वे स्नूकर टेबल पर लेट-लेटकर पोज देती दिखीं.
फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'मैं आपको प्यार करवाना चाहती हूं.' अब एडिन की इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
बता दें कि एडिन रोज ने हाल ही में फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. उन्होंने कहा था- 'मेरा मानना है कि मैं श्रेयस अय्यर के बच्चे की मां हूं. मैं मन ही मन अय्यर से शादी कर चुकी हूं.'
एडिन ने श्रेयस को लेकर आगे कहा था- 'वो मुझे हर रोज इंस्पायर करते हैं. उनकी विनम्रता, उनका फोकस और उनका बर्ताव है जो मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता है.'