✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

टीवी की ‘सीधी-सादी’ अंगूरी भाभी का बदला अंदाज, बीच पर शॉर्ट्स में दिखाई कातिल अदाएं, तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  11 Feb 2026 02:32 PM (IST)
टीवी की ‘सीधी-सादी’ अंगूरी भाभी का बदला अंदाज, बीच पर शॉर्ट्स में दिखाई कातिल अदाएं, तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

टीवी की फेमस ‘अंगूरी भाभी’ यानी शुभांगी अत्रे एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपने सीधी-सादी इमेज से बिल्कुल अलग ग्लैमरस अवतार दिखाया है जिसे देखकर फैंस की नजरें ठहर गई है. बीच किनारे शॉर्ट्स और स्टाइलिश स्वेटर टॉप में नजर आईं शुभांगी ने बिना ज्यादा मेहनत के ऐसा कूल और वेकेशन रेडी लुक कैरी किया कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया है.

1

टीवी की सीधी-सादी ‘अंगूरी भाभी’ जब बीच किनारे ग्लैमरस अंदाज में नजर आएं तो फैंस का दिल धड़कना तो बनता है. ‘भाभीजी घर पर हैं’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली शुभांगी अत्रे इन दिनों अपने स्टाइल को लेकर फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने बीच पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें उनका लुक इतना कातिलाना था कि लोगों की नजरें ही नहीं हट रही थी.

2

शो में सिंपल साड़ी और चोटी वाले लुक में दिखने वाली शुभांगी यहां बिल्कुल अलग अवतार में नजर आईं. उन्होंने शॉर्ट्स पहनकर अपना रिलैक्स्ड और वेकेशन मूड दिखाया. फैंस तो अभी भी उन्हें ‘भाभी जी’ कहकर ही बुलाते हैं लेकिन इस बार उनकी तस्वीरों ने सबको चौंका दिया.

3

शुभांगी ने आइवरी कलर का निटेड स्वेटर स्टाइल टॉप पहना जिसे उन्होंने डेनिम रिप्ड शॉर्ट्स के साथ पेयर किया था.

4

आइवरी और ब्लू का ये कॉम्बिनेशन काफी फ्रेश और कूल लग रहा था. लूज फिट स्वेटर ने लुक में कंफर्ट ऐड किया तो शॉर्ट्स की रिप्ड डीटेलिंग ने ग्लैम का तड़का लगा दिया.

5

स्वेटर पर छोटे-छोटे फ्लोरल निटेड मोटिफ्स और नेकलाइन पर स्लिट कट डिजाइन था जो लुक को थोड़ा ट्रेंडी बना रहा था. कभी उन्होंने इसे ऑफ शोल्डर स्टाइल में कैरी किया तो कभी नॉर्मल तरीके से.

6

स्लीव्स को हल्का फोल्ड करके उन्होंने लुक में एफर्टलेस टच जोड़ दिया. वहीं शॉर्ट्स की लेंथ और स्वेटर का ओवरलैप लुक में हल्का-सा टीज एलिमेंट भी ला रहा था.

7

इतने ग्लैमरस आउटफिट के साथ शुभांगी ने जूलरी बहुत कम रखी थी. उन्होंने बस इयर कफ और कुछ रिंग्स पहनी थी. जिससे कोजी वाइब बनी रही. बालों को नेचुरल ओपन छोड़ा और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप किया जो बीच की सनसेट वाइब के साथ परफेक्ट लग रहा था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेलीविजन
  • टीवी की ‘सीधी-सादी’ अंगूरी भाभी का बदला अंदाज, बीच पर शॉर्ट्स में दिखाई कातिल अदाएं, तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.