'10 साल लगे...', पूरा हुआ अविनाश मिश्रा का सपना, मुंबई में खरीदा पहला घर, देखें फोटोज

अविनाश मिश्रा ने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है. एक्टर ने परिवार के साथ गृह प्रवेश और सत्यनारायण पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को ये खुशखबरी दी. तस्वीरों में अविनाश अपने माता-पिता, भाई और भाभी के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं उन्होंने अपने नए और खूबसूरत घर की झलक भी दिखाई, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
टीवी के जाने-माने एक्टर और 'बिग बॉस 18' फेम अविनाश मिश्रा ने आखिरकार मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है.
एक्टर ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ गृह प्रवेश और सत्यनारायण पूजा की तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को ये खुशखबरी दी है.
इन फोटोज में अविनाश अपने माता-पिता, भाई और भाभी के साथ नए घर में पूजा करते दिख रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
अविनाश ने अपने घर की झलक भी दिखाई है. घर का इंटीरियर काफी शानदार और सुकूनभरा नजर आ रहा है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
फोटोज शेयर करते हुए अविनाश ने कैप्शन में लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने फैंस को भी धन्यवाद कहा. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
अविनाश ने लिखा, 'ॐ नमः शिवाय, आखिरकार... मुंबई में अपना घर. 10 साल लगे और अब मैं गर्व से कह सकता हूं- हमने इसे बनाया. 10 साल की कड़ी मेहनत, धैर्य और विश्वास.'
वो लिखते हैं, 'जब नया-नया मुंबई आया था, तब सिर्फ सवाल ही सवाल थे.. कैसा होगा? क्या होगा? कब होगा? क्या मैं शहर में सर्वाइव कर पाऊंगा? पर भगवान हम सबकी लाइफ की स्क्रीनप्ले परफेक्ट टाइमिंग और परफेक्ट क्लाइमेक्स के साथ लिखते हैं. तो बस अपना काम ईमानदारी से करते रहो... बाकी सब वो देख लेंगे.'
अविनाश ने आगे लिखा, 'ये सब मैं अपने मम्मी-पापा के प्यार और सपोर्ट की वजह से कर पाया हूं. हमेशा हमारे परिवार की रीढ़ बने रहने के लिए मेरे भाई को धन्यवाद और भाभी, हमारे जीवन में इतनी खुशियां लाने के लिए.'
अविनाश ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'दिल से आप सभी को आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. सपने सच होते हैं.'
बता दें कि अविनाश जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन में नजर आएंगे.