Anupama Twist: अनुपमा की कहानी में होगा बड़ा बदलाव, जल्द होंगी दो मौतें, एक का नाम सुन हो जाएंगे हैरान!

अनुपमा में एक के बाद एक कई सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ शो में माही और आर्यन की शादी दिखाई जा रही है. वहीं, दूसरी तरफ दिखाया जा रहा है कि आर्यन को ड्रग्स की लत है.
हालांकि, प्रेम और राही मिलकर सबूत ढूंढ निकालेंगे और गौतम को सजा दिलवाएंगे.
रिपोर्ट के अनुसार ड्रग्स की लत की वजह से आर्यन की जल्द ही मौत हो जाएगी.
ऐसे में नई-नवेली दुल्हन बनी माही जल्द ही विधवा हो जाएगी और एक बार फिर दुख भरी जिंदगी जीने पर मजबूर हो जाएगी.
शिवम खजुरिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि आर्यन की भूमिका निभा रहे रणदीप राय जल्द ही शो को अलविदा कह देंगे.
रिपोर्ट के अनुसार गौतम समझ जाएगा कि वो तलाक नहीं रोक सकता. ऐसे में वो प्रार्थना को मार डालेगा.
गौतम की पोल पट्टी खुलने के बाद अनुपमा की जिंदगी से राघव हमेशा के लिए दूर चला जाएगा.
उसके बाद अनुपमा किसी को कुछ नहीं बताएगी और मुंबई चली जाएगी.
मुंबई जाकर अनुपमा फिर से एक नई शुरुआत करेगी और डांस एकेडमी चलाएगी.