Anita Hassanandani की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला, उर्वशी ढोलकिया से लेकर इरफान पठान तक ने बढ़ाई रौनक

उर्वशी ढोलकिया, एकता कपूर और इरफान पठान जैसे सेलेब्स अनीता हसनंदानी की बर्थडे पार्टी में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान इन सेलेब्स ने पैप्स को जमकर पोज भी दिए.
अनीता हसनंदानी अपने 45वें बर्थडे के मौके पर काफी खुश नजर आईं. इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में केक लेकर पैप्स को खूब पोज दिए.
व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में अनीता हसनंदानी काफी स्टनिंग लग रही थीं. वहीं, उनके पति रोहित रेड्डी भी कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लगे.
कसौटी जिंदगी की फेम कोमोलिका उर्फ उर्वशी ढोलकिया ने भी इस पार्टी में शिरकत की. इस दौरान एक्ट्रेस का एकदम बदला हुआ लुक देखने को मिला.
अनीता हसनंदानी की बर्थडे पार्टी में उनके ऑन स्क्रीन पति यानी करण पटेल भी पहुंचे थे. बता दें दोनों ने एक साथ ये है मोहब्बतें में काम किया था.
क्रिकेटर इरफान पठान भी अनीता हसनंदानी की बर्थडे बैश में शामिल हुए. इस मौके पर उन्हें पैप्स के संग हंसी मजाक करते हुए और कैमरे को पोज देते हुए देखा गया.
अनीता हसनंदानी की बर्थडे पार्टी में इरफान पठान की वाइफ सफा वेग भी पहुंची. इस दौरान वो काफी खूबसूरत लग रही थीं. हालांकि, वो कैमरे से बचती हुई दिखाई दीं.
अनीता हसनंदानी की बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर भी उनकी बर्थडे पार्टी को अटेंड करने पहुंची थीं. इस मौके पर रेड ड्रेस में वो काफी गॉर्जियस लगीं.