मल्टीकलर लहंगे में Akanksha Puri लगीं बला की खूबसूरत, कातिलाना अदाएं देख फैंस हुए क्रेजी
आकांक्षा पुरी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. अभी तक के अपने करियर में आकांक्षा ने सबसे ज्यादा धार्मिक शोज में काम किया है.
आकांक्षा पुरी सबसे ज्यादा सुर्खियों में तक झा गई थीं, जब वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस में पहुंची थीं.
बिग बॉस हाउस में पारस छाबड़ा की दोस्ती माहिरा शर्मा के संग बढ़ गई, उसके बाद आकांक्षा पुरी और उनका ब्रेकअप हो गया.
पारस छाबड़ा से ब्रेकअप के बाद आकांक्षा पुरी का नाम बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के संग जुड़ा.
इसके पीछे की वजह ये थी कि कई बार आकांक्षा पुरी को मीका सिंह के संग स्पॉट किया गया था. हालांकि इन दोनों ने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया.
बता दें मीका सिंह और आकांक्षा पुरी 13 सालों से एक दूसरे के दोस्त हैं. इस बीच कई बार इनकी शादी की खबरें भी आईं लेकिन आकांक्षा और मीका दोनों ने ही इसे अफवाह बताया.
हाल ही में जब मीका सिंह के स्वयंवर मीका दी वोहटी का आयोजन हुआ था, तो आकांक्षा पुरी ने उसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री ली.
एंट्री लेते वक्त आकांक्षा पुरी ने कहा था कि किंग की तो एक ही क्वीन हो सकती है और वो मैं हूं. आकांक्षा की ये बात सच भी हुई मीका ने उन्हें अपनी बेटरहाफ के तौर पर चुना.