Aditya Singh Rajput से लेकर तुनिषा शर्मा तक, इन टीवी सेलेब्स ने कम उम्र में ही दुनिया को कह दिया अलविदा

कम उम्र में कईं टीवी सेलेब्स की हुई मौत
स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत 21 मई को अपने घर के बाथरूम में मृत मिले. वे महज 32 साल के थे. उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल में काम कर पहचान बनाई थी.
बेहद यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने पिछले साल कथित तौर पर अपने शो अलीबाबा के सेट पर सुसाइड कर ली थी. वे सिर्फ 20 साल की थीं.
ससुराल सिमर का फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी आत्महत्या कर इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. उनकी उम्र महज 32 साल थी.
टीवी के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गुलाबो का किरदार निभाने वाली दिव्या भटनागर की मौत ने भी हर किसी को शॉक्ड कर दिया था. उनकी उम्र 34 साल थी.
टीवी एक्टर कुशल पंजाबी भी अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे. उनकी उम्र 42 साल थी.
'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्टर दीपेश भान की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई थी. उनकी उम्र 41 साल थी.
स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में काम कर चुकी सेजल शर्मा ने भी अपने घर में सुसाइड कर ली थी. उनकी उम्र महज 26 साल थी.
टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने अपने मुंबई के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वे 24 साल की थीं.
प्रेक्षा मेहता ने अपने इंदौर वाले घर पर 25 साल की उम्र में सुसाइड कर ली थी.
'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला की 41 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी.एक्टर के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा था.
टीवी और फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत भी अपने घर पर फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे. उनकी उम्र 34 साल थी.