Divorce Couple Marriage Photos: तलाक़ के बाद फिर एक बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इन स्टार्स की शादी की तस्वीरें

बॉलीवुड सितारों की शादी की तस्वीरें
तलाक़ के बाद फिर एक बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इन स्टार्स की शादी की तस्वीरें.
2004 में धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी (Dhanush and Aishwarya Rajinikanth Wedding) परिवार की मौजूदगी में काफी धूमधाम से हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शादी मीडिया में फैली इनके अफेयर की खबरों के बाद काफी जल्दबाजी में हुई थी.
अगर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य अक्किनेनी (Naga Chaitanya Akkineni) साथ होते तो 6 अक्टूबर को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे होते लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.और अब इन दोनों की यादों को फिर एक बार जीने के लिए इनके फैंस इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहें हैं.
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने 20 दिसंबर साल 2000 में बैंग्लुरू में धूमधाम से शादी की थी, ऋतिक रोशन बचपन से ही सुजैन खान के दीवाने थे, और पहली नजर में ही सुज़ैन को दिल दे बैठे थे. इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी.
पांच साल तक डेटिंग के बाद 12 दिसंबर, 1998 को मलाइका और अरबाज ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी. अरबाज और मलाइका की लव स्टोरी की शुरुआत एक कॉफी फोटोशूट से हुई थी. दोनों ने इस शूटिंग के बाद से डेटिंग शुरू कर दी थी.
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh)की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है. जब दोनों एक दूसरे से मिले तब तक, अमृता (Amrita Singh) फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हो चुकी थीं तो वहीं, सैफ (Saif Ali Khan) इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे. सैफ अली खान और अमृता सिंह की उम्र में 12 साल का अंतर था. हालांकि, इसके बावजूद सैफ और अमृता साल 1991 में शादी के बंधन में बंध गए. अमृता सिंह शादी के दौरान 33 साल की थी, जबकि सैफ अली खान 21 के थे.