एक्सप्लोरर
श्रीलीला ने अनोखे अंदाज में मनाया प्री बर्थडे, टोकरी में बिठा तराजू में तोली गईं एक्ट्रेस
Sreeleela Pre Birthday Celebrations: साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला का 14 जून को बर्थडे है. जन्मदिन से पहले एक्ट्रेस ने अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
14 जून को एक्ट्रेस श्रीलीला अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. इससे पहले उनकी फैमिली ने उन्हें खास सरप्राइज दिया और एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया.
1/7

श्रीलीला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. इनमें एक्ट्रेस साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं.
2/7

लाइट ब्लू सिल्क साड़ी और ग्रीन ब्लाउज पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. अपने लुक को उन्होंने मल्टीलेयर नेकलेस, झुमके और मांग टीका के साथ पूरा किया है.
Published at : 01 Jun 2025 06:46 PM (IST)
और देखें



























