✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'बात करने वाला कोई नहीं था', कमरे के सन्नाटे और अकेलेपन से डिप्रेस हो गई थीं मालविका मोहनन

आईएएनएस   |  22 Apr 2026 08:21 PM (IST)
'बात करने वाला कोई नहीं था', कमरे के सन्नाटे और अकेलेपन से डिप्रेस हो गई थीं मालविका मोहनन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मालविका मोहनन इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने अपने लाइफ के उस दौर को फैंस के साथ शेयर किया, जो कैमरे के पीछे छुपी रह जाती है. चमक-दमक और ग्लैमर से भरी दुनिया में रहने के बावजूद, उन्होंने उस अकेलेपन के बारे में बताया, जब वो अंदर तक टूट गई थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया, जिसमें उन्होंने अपनी फीलिंग्स को खुलकर सबके सामने रखा.

1

इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में एक फैन के सवाल पूछा कि 'आप आखिरी बार कब रोई थीं?' तब मालविका ने जवाब देते हुए अपने इस मुश्किल समय के बारे में बताया.

2

मालविका ने वीडियो में कहा कि एक समय ऐसा आया जब वो खुद को अकेला महसूस करने लगी थीं. बाहर से सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन अंदर से वो इस खालीपन से जूझ रही थीं, जो उनके मन पर भारी पड़ने लगा.

3

काम के सिलसिले में उन्हें चेन्नई में बहुत समय तक रुकना पड़ा था. शूटिंग अच्छी चल रही थी और टीम भी सपोर्टिव थी, लेकिन घर और परिवार से दूर रहने की वजह से उन्हें अपनापन महसूस नहीं हो रहा था.

4

उन्होंने कहा कि दिनभर बिजी रहने के बाद जब वो रात में होटल के कमरे में लौटती थीं, तो वहां बिल्कुल सन्नाटा होता था. उस समय उन्हें लगता था कि उनसे बात करने वाला कोई नहीं है, जिससे वो डिप्रेस हो जाती थी.

5

लगातार कई दिनों तक अकेले रहने का असर उनके मन पर साफ दिखने लगा था. उन्होंने माना कि वो मानसिक रूप से उदास रहने लगी थीं और कई बार बिना किसी वजह के उन्हें रोना आ जाता था.

6

इसके अलावा मालविका ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया कि वो जल्द ही विजय सेतुपति के साथ एक तमिल फिल्म में नजर आएंगी, जिसे थियागराजन कुमारराजा डायरेक्ट कर रहे हैं.

7

उनकी इस फिल्म का नाम पॉकेट नोवेल है और ये इसी साल रिलीज हो सकती है. मालविका इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और उम्मीद करती हैं कि दर्शकों को ये कहानी जरूर पसंद आएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • साउथ सिनेमा
  • 'बात करने वाला कोई नहीं था', कमरे के सन्नाटे और अकेलेपन से डिप्रेस हो गई थीं मालविका मोहनन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.