एक्सप्लोरर
योगा क्लास देने वाली ये हसीना, अब बन चुकी है 2400 करोड़ क्लब की क्वीन, फिल्मी है एक्ट्रेस की कहानी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस जो बेहद ही सिंपल लड़की हुआ करती थी. लेकिन आज उनकी फैन फॉलोइंग इतनी शानदार है कि इस हसीना के पोस्टर की वजह से हैदराबाद में कई एक्सीडेंट हो गए थे.
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की इस हसीना का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है. लेकिन, एक वक्त था जब ये एक्ट्रेस मामूली सी योगा टीचर हुआ करती थी.
1/7

ये हसीना कोई और नहीं बल्कि साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी हैं. जो कभी योगा क्लासेज चलाया करती थीं. लेकिन, किस्मत को कुछ और मंजूर था. योगा सेशन के दौरान डायरेक्टर मेहर रमेश की नजर उन पर पड़ी. अनुष्का का नेचर और बोलने के तरीका उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ से उनकी मुलाकात करवा दी. फिर क्या था उन्हें पहला ब्रेक मिल गया.
2/7

2005 में अनुष्का ने तेलुगु फिल्म सुपर से करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके संग नागार्जुन नजर आए थे. फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन अनुष्का हिट हो गईं.
3/7

अनुष्का ने इसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई शानदार फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस ने साबित कर दिया कि वो सुंदर ही नहीं टैलेंटेड भी हैं.
4/7

'बाहुबली' से अनुष्का घर-घर में पॉपुलर हो गईं. इस फिल्म में उन्होंने देवसेना की भूमिका निभाई थी. लोगों को उनका कैरेक्टर काफी पसंद आया था.
5/7

अनुष्का स्टारर 'बाहुबली:द बिगिनिंग' और 'बाहुबली:द कन्क्लूजन'ने मिलकर 2400 करोड़ की कमाई कर डाली. ऐसे में एक्ट्रेस ग्लोबल स्टार बन गईं.
6/7

अनुष्का को 2023 में फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी में देखा गया था. जल्द ही एक्ट्रेस कृष जगरलामुडी की फिल्म घाटी में दिखाई देंगी.
7/7

योगा सिखाने वाली एक मामूली लड़की से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक का अनुष्का का ये सफर लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन है.
Published at : 14 Jun 2025 06:39 PM (IST)
और देखें























