✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

नौकरी छोड़ एक्ट्रेस बनीं अनन्या नागल्ला, पवन कल्याण संग इस फिल्म से बदली किस्मत

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  16 Mar 2026 07:14 PM (IST)
नौकरी छोड़ एक्ट्रेस बनीं अनन्या नागल्ला, पवन कल्याण संग इस फिल्म से बदली किस्मत

साउथ एक्ट्रेस अनन्या नागल्ला पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री में खुद की पहचान बना रही है. तेलुगु फिल्मों में काम करने वाली अनन्या ने बहुत कम समय में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है. 2019 में फिल्म 'मल्लेशम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनन्या ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में मजबूत जगह बनाई है. उनकी सादगी, नैचुरल एक्टिंग और मेहनत की वजह से उन्हें दर्शकों से बहुत तारीफ मिली. इसी बीच आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

1

अनन्या नागल्ला का जन्म तेलंगाना के खम्मम जिले के सतुपल्ली में एक तेलुगु परिवार में हुआ था. उनके पिता वेंकटेश्वर राव एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां का नाम विष्णु प्रिया है. बचपन से ही अनन्या पढ़ाई में अच्छी थी और परिवार का माहौल भी काफी सपोर्टिव रहा.

2

अनन्या ने हैदराबाद के इब्राहिमपट्टनम स्थित राजा महेंद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने आईटी कंपनी इन्फोसिस में नौकरी शुरू की. वहां वो टेस्ट एनालिस्ट के रूप में काम करती थी और बाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनी.

3

नौकरी के समय ही अनन्या को 2017 में एक शॉर्ट फिल्म शादी में काम करने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में एक एक्टिंग स्कूल जॉइन किया और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी शुरू कर दी.

4

कई ऑडिशन देने के बाद अनन्या को 2019 की बायोपिक फिल्म मल्लेशम में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में उन्होंने पद्मा नाम का किरदार निभाया, जो दर्शकों को पसंद आया था. इस रोल के लिए उन्होंने अपनी नौकरी से एक महीने की छुट्टी ली थी.

5

2021 में अनन्या नागल्ला को पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म वकील साब में काम करने का मौका मिला. यह फिल्म हिंदी फिल्म पिंक की रीमेक थी. फिल्म में अनन्या ने दिव्या नायक का किरदार निभाया था. इस रोल के बाद उन्हें पूरे तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी.

6

अनन्या ने 2021 में साइंस-फिक्शन ड्रामा फिल्म प्ले बैक में भी काम किया. इसके अलावा 2024 में आई फिल्म तंत्र में उन्होंने लीड रोल निभाया. इस फिल्म में उनके कॉन्फिडेंस और स्क्रीन प्रेजेंस की भी काफी चर्चा हुई.

7

अनन्या नागल्ला के लिए आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना आसान फैसला नहीं था. लेकिन अपने जुनून और मेहनत के दम पर अनन्या आज तेलुगु सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • साउथ सिनेमा
  • नौकरी छोड़ एक्ट्रेस बनीं अनन्या नागल्ला, पवन कल्याण संग इस फिल्म से बदली किस्मत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.