Soundarya Death Anniversary: 12 साल में 100 फिल्में करने वाली 'सूर्यवंशम' एक्ट्रेस का हुआ था प्लेन क्रैश, मौत के वक्त 2 महीने की प्रेग्नेंट थीं सौंदर्या

हीरा ठाकुर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली सूर्यवंशम की राधा ठाकुर यानी सौंदर्या ने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था.
ठीक 21 साल पहले 17 अप्रैल 2004 को वो काला दिन था जब साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सौंदर्या सत्यनारायण की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी. जब सौंदर्या ने दुनिया को अलविदा कहा तब उनकी उम्र सिर्फ 31 साल थी.
सौंदर्या ने भले ही कई साउथ फिल्में की हों लेकिन उन्हें हिंदी दर्शक भी बहुत अच्छे से पहचानते हैं. सौंदर्या ने अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशम में राधा ठाकुर बन लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी.
एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में ही कामयाबी पा ली थी. आलम ये था कि उन्होंने 12 साल में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. सौंदर्या ने साउथ की लगभग हर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है, चाहे वो तमिल हो या तेलुगु, कन्नड़ या मलयालम.
बता दें जब सौंदर्या की मौत हुई तब वो प्रेग्नेंट थीं और उनके पेट में दो महीने का बच्चा था.
12 साल के छोटे से करियर में 100 से ज्यादा फिल्में करने वाली एक्ट्रेस ने अपनी मौत से एक साल पहले 2003 में एक इंजीनियर से शादी की थी.
बता दें सौंदर्या ने अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, ममूटी, मोहनलाल, और कमल हासन समेत अन्य सुपरस्टार्स के साथ काम किया था.
साल 2002 में सौंदर्या की कन्नड़ फिल्म ‘द्वीपा’ आई, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था. सौंदर्या ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि पॉलिटिक्स में भी एंट्री की थी. उन्होंने 2004 में भारतीय जनता पार्टी भी जॉइन की थी.