एक्सप्लोरर
सगाई के बाद पहली बार साथ स्पॉट हुए शोभिता-नागा चैतन्य , होने वाले ससुर नागार्जुन संग एक्ट्रेस की दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने हाल ही में सगाई की थी. वहीं इंगेजमेंट के बाद ये जोड़ी पहली बार बीती रात पब्लिकली स्पॉट हुई. दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य ने उस समय इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी जब उन्होंने अगस्त में अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट की थी. वहीं अब पहली बार ये जोड़ी एक इवेंट में साथ पहुंची थी. दरअसल सोमवार शाम को एएनआर नेशनल अवॉर्ड 2024 में कपल ने शिरकत की थी. इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ.
1/8

बीती रात एएनआर नेशनल अवॉर्ड 2024 में शामिल होने के लिए जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले कपल शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य भी पहुंचे थे. सगाई के बाद पहली बार ये जोड़ी एक साथ पब्लिकली किसी इवेंट में नजर आई है.
2/8

इस दौरान शोभिता और नागा चैतन्य ने एक दूसरे के संग खूब तस्वीरें क्लिक कराई. दोनों के चेहरे पर काफी खुशी दिख रही थी.
3/8

इस दौरान शोभिता लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहने इवेंट में पहुंची थीं. उन्होने अपने बालों को ओपन रखा था और कानों में झुमके पहने हुए थे. एक्ट्रेस ने व्हाइट पर्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था. शोभिता ओवरऑल बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
4/8

वहीं नागा चैतन्य इस दौरान ब्लू ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट पहने काफी डैशिंग लग रहे थे. एक्टर ने रेड कार्पेट पर पैप्स के लिए जमकर पोज दिए.
5/8

शोभिता और नागा ने साथ में पैप्स के लिए जमकर तस्वीरें क्लिक कराईं. इस दौरान दोनों की जोड़ी बेहद जंच रही थी.
6/8

इवेंट में जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो नागार्जुन की होने वाली बहू संग बॉन्डिंग थी. इस दौरान नागार्जुन अपनी होने वाली बहू शोभिता का हाथ थामे हुए खूब बतियाते नजर आए.
7/8

शोभिता और नागार्जुन ने पूरी फैमिली के साथ तस्वीर भी क्लिक कराई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
8/8

वहीं शोभिता ने नागार्जुन संग अपनी तस्वीर का कोलॉज अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है.
Published at : 29 Oct 2024 10:38 AM (IST)
और देखें























