एक्सप्लोरर
RRR से मगधीरा तक, राम चरण की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था भौकाल, तोड़े थे कमाई के रिकॉर्ड
Ram Charan Highest Grossing Movie: पैन इंडिया स्टार राम चरण जल्द ही गेम चेंजर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. चलिए यहां एक्टर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं.
राम चरण साउथ के सबसे ज्यादा डिमांडिंग वाले एक्टर हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. साल 2022 में आई उनकी आरआरआर ने तो उन्हें दुनियाभर में खूब पहचान दिलाई. चलिए यहां एक्टर की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.
1/10

राम चरण की पैन इंडिया फिल्म आरआरआर एक्टर की सबसे ज्यादा पॉपुलर और सक्सेसफुल फिल्म है, इसल मूवी ने देश और दुनिया में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस फिल्म में राम चरण के अलावा जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी अहम रोल प्ले किया था. 500 करोड़ के बजट में बनी इस पैन इंडिया फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1288 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था.
2/10

राम चरण की रंगस्थलम 2018 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी. चरण ने इस फिल्म के लिए बेस्ट तेलुगु अभिनेता का अपना दूसरा फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था. 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 217 करोड का ग्रॉस कलेक्शन किया था.
Published at : 03 Jan 2025 03:05 PM (IST)
और देखें

























