प्रियंका चोपड़ा से बॉबी देओल तक, साल 2026 में साउथ फिल्मों में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स

साउथ सिनेमा की दीवानगी का अंदाजा ‘बाहुबली’ और ‘KGF’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देखकर लगाया जा सकता है. नए साल 2026 में फैंस के लिए खास खुशखबरी है, क्योंकि कई बड़े बॉलीवुड सितारे अब साउथ की फिल्मों में नजर आने वाले हैं और धमाल मचाने वाले हैं.
संजू बाबा की वापसी! संजय दत्त इस बार साउथ फिल्म ‘द राजा साब’ में विलेन के रोल में नजर आएंगे. प्रभास के साथ उनका अंदाज फैंस को बेहद पसंद आएगा.
बॉबी देओल अब साउथ में छाएंगे. थलापति विजय के साथ ‘जन नेता’ में उनका दमदार लुक देखने लायक है.
“कियारा की साउथ में धमाकेदार एंट्री! रोमांटिक फिल्म ‘टॉक्सिक’ में उनका किरदार फैंस के दिलों को छू जाएगा.
जाह्नवी कपूर और राम चरण की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है. ‘पेड्डी’ में उनका रोमांस देखने लायक होगा.
प्रियंका चोपड़ा की साउथ में वापसी. एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में उनका लुक और एक्टिंग सभी को दीवाना बना देगा.
तृप्ति डिमरी प्रभास के साथ ‘स्पिरिट’ में धमाल मचाने वाली हैं. फिल्म के लिए उनका लुक और स्टाइल काफी एक्साइटिंग है.
महानायक अमिताभ बच्चन फिर से अपने किरदार अश्वथामा के साथ लौट रहे हैं. ‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाला है.