पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज 31 मई को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाते हुए उनके पति नागा चैतन्य ने एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
नागा चैतन्य ने पत्नी और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई क्यूट फोटोज शेयर की है.
फोटोज में कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं.
फोटोज के साथ नागा चैतन्य ने पत्नि के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया है.
इस तस्वीरों को शेयर करते हुए नागा ने कैप्शन में बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लेडी, मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे तुम्हारे साथ जिंदगी बिताने का मौका मिला.'
नागा चैतन्य का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस भी शोभिता को विश कर रहे हैं.
बता दें, शोभिता और नागा चैतन्य की लव स्टोरी साल 2022 में शुरू हुई थी. नागा की पहली शादी 2017 में समंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी. 2021 में उनका तलाक हो गया था.
इसके बाद शोभिता और नागा ने साल 2024 में सगाई की थी और फिर इसी साल शादी रचाई.