'मेड इन कोरिया' की ये एक्ट्रेस है बला की खूबसूरत, प्रियंका मोहन की एक-एक तस्वीरें दिल लूट लेंगी

साउथ एक्ट्रेस प्रियंका मोहन की फिल्म 'मेड इन कोरिया' हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. रिलीज के बाद से फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और प्रियंका के परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ हो रही हैं. प्रियंका मोहन सिर्फ अभिनय से ही नहीं, बल्कि अपने फैशन सेंस से भी दर्शकों का दिल जीत लेती है. इसी बीच आइए प्रियंका की उन तस्वीरों को देखते हैं, जिनमें उनके ग्लैमरस और एलिगेंट लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.
इस तस्वीर में प्रियंका एक फ्लोरल प्रिंट के स्लीवलेस कुर्ती में नजर आ रही है, जिसका हॉल्टर नेक डिजाइन उनकी खूबसूरती को निखार रहा है. साथ ही उनका न्यूड मेकअप और ब्राउन शेड का लिपस्टिक उन्हें एलिगेंट बना रहा है.
इसमें प्रियंका ने एक गोल्डन मिनी ड्रेस पहना है, जिसमें मैटेलिक फिनिश किया गया है. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बोल्ड और डार्क मेकअप किया है, जो बहुत शानदार लग रहा है.
गुलाबी बनारसी सिल्क साड़ी में प्रियंका मोहन बहुत सुंदर लग रही है. साथ ही उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए गले में एक हार और चोकर पहना है और पीले रंग की मोटी चूड़ियों के साथ कॉन्ट्रास्ट किया है.
इस तस्वीर में प्रियंका एक इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आ रही है, जिसमें उन्होंने हाई-वेस्ट येलो स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप और एक ब्लेजर को कैरी किया है. नेचुरल मेकअप और हेवी गोल्डन चोकर उनके इस लुक को ट्रेडिशनल टच दे रहे है.
प्रियंका मोहन ने इसमें गोल्डन और ब्राउन टोन का डिजाइनर जैकेट सेट पहना है. साथ ही गले में मैटेलिक चोकर के साथ लुक को कंप्लीट किया है, जो उनके नेकलाइन को कवर कर रहा है.
इसमें प्रियंका एक स्ट्रैपलेस गाउन में नजर आ रही है, जिसमें मोतियों और सितारों से काम किया गया है. अपने लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने अपने बाल खुले रखे है और इयरिंग्स के साथ लुक को पूरा किया है.
प्रियंका इसमें रानी पिंक कलर का लहंगा स्कर्ट और टॉप पहनी है. साथ ही उन्होंने झुमके और कंगन से अपने लुक को ट्रेडिशनल टच दिया है.