एक्सप्लोरर
साउथ ही नहीं बॉलीवुड की भी ‘सिंघम गर्ल’ हैं Kajal Aggarwal, ‘इंदु’ के किरदार ने खूब वाहवाही बटोरी
Kajal Aggarwal Birthday: साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने न सिर्फ तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. जानिए कैसे बनीं काजल बॉलीवुड की भी ‘सिंघम गर्ल’.
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय की चमक बिखेरने वाली ‘सिंघम गर्ल’ काजल अग्रवाल का 19 जून को 40वां जन्मदिन है. तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली काजल न केवल साउथ बल्कि बॉलीवुड की भी ‘सिंघम गर्ल’ हैं.
1/11

आज के समय में काजल की गिनती भले ही इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में की जाती है, मगर काजल ने साल 2004 में बॉलीवुड फिल्म ‘क्यों! हो गया ना...’ में ऐश्वर्या राय की दोस्त का छोटा सा रोल निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी.
2/11

बॉलीवुड से शुरुआत करने के बावजूद उन्हें वह सम्मान नहीं मिल सका, लिहाजा उन्होंने साउथ सिनेमा की ओर रुख किया. साउथ सिनेमा से ही उन्हें असली पहचान मिली.
Published at : 19 Jun 2025 07:10 PM (IST)
और देखें

डॉ. उलूपी बोराहसीनियर फेलो, सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज
Opinion

























