एक्सप्लोरर
Game Changer BO Day 3 Worldwide: 'गेम चेंजर' अब 'पुष्पा 2' की कमाई पर लगाएगी ब्रेक! राम चरण की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3 दिन में कर डाला छप्परफाड़ कलेक्शन
Game Changer Box Office collection Day 3 Worldwide: राम चरण की लेटेस्ट रिलीज 'गेम चेंजर' को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड तीन दिन में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है.
राम चरण की ‘गेम चेंजर’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म से सोलो हीरो के तौर पर एक्टर ने तीन साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किय़ा है. वहीं आरआरआर एक्टर की इस फिल्म के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड थे. 10 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘गेम चेंजर’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. ये फिल्म देश ही नहीं वर्ल्डवाइड गर्दा उड़ा रही है और जोरदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये दुनियाभर में अब पुष्पा 2 के राज को खत्म कर सकती है.
1/7

राम चरण की आरआरआर ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी. वहीं एक्टर एक बार फिर गेम चेंजर से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाने आ गए हैं. फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे है कि ये फिल्म दुनियाभर में पुष्पा 2 का खात्मा कर देगी.
2/7

गेम चेंजर में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी ने भी काम किया है. फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है और ये फिल्म देश ही नहीं दुनियाभर में खूब नोट छाप रही है.
Published at : 13 Jan 2025 10:49 AM (IST)
और देखें


























