✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ये हैं साउथ की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वालीं एक्ट्रेस, लिस्ट में रश्मिका से साईं पल्लवी तक शामिल

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  17 Sep 2025 03:14 PM (IST)
ये हैं साउथ की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वालीं एक्ट्रेस, लिस्ट में रश्मिका से साईं पल्लवी तक शामिल

इन स्टार्स की मांग इतनी अधिक है कि बड़े प्रोड्यूसर और निर्देशक उनकी एक्टिंग के लिए मोटी रकम देने को तैयार रहते हैं. इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना और साईं पल्लवी जैसे नाम शामिल हैं, जो न सिर्फ साउथ बल्कि पूरे देश में फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं.

1

इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और साईं पल्लवी जैसे नाम शामिल हैं, जो न सिर्फ साउथ बल्कि पूरे देश में फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. रश्मिका की खूबसूरती, स्क्रीन प्रजेंस और अभिनय क्षमता उन्हें टॉप फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस बनाती है. वहीं, साईं पल्लवी की नैचुरल एक्टिंग और अलग अंदाज उन्हें इंडस्ट्री में खास बनाता है.

2

नयनतारा साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाती हैं और उनकी पॉपुलैरिटी पूरे देश में है. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है और आज वे न सिर्फ साउथ बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए करीब 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी. इसके अलावा, उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बेस्ड नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल के लिए उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपये लिए. इतनी बड़ी रकम यह दिखाती है कि नयनतारा का स्टारडम किस ऊंचाई पर है.

3

साईं पल्लवी साउथ इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और नैचुरल एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं. अपनी सिंपल खूबसूरती, बेहतरीन अदाकारी और अलग अंदाज की वजह से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. वे बिना ग्लैमर या भारी मेकअप के भी अपनी एक्टिंग से जादू चला देती हैं, यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साईं पल्लवी एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं, जिससे वे इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शामिल हो जाती हैं. नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में वे सीता का रोल पले करेंगी. इस भूमिका के लिए उन्हें लगभग 12 करोड़ रुपये मिले.

4

रश्मिका मंदाना आज साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक की सबसे लोकप्रिय और डिमांडेड अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करके एक बेहद मजबूत और वेरियस पोर्टफोलियो तैयार किया है. कम समय में ही रश्मिका ने ऐसी पहचान बना ली है कि बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स उनके नाम से जुड़ने लगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पुष्पा 2 के लिए करीब 10 करोड़ रुपये, फिल्म छावा के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये, और सलमान खान स्टारर सिकंदर के लिए करीब 13 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है. इतनी बड़ी फीस चार्ज करना इस बात का सबूत है कि रश्मिका अब इंडस्ट्री की टॉप पेड एक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी हैं.

5

तमन्ना भाटिया साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है और आज भी उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं. इतनी बड़ी रकम चार्ज करना उनकी स्टार पावर और लंबे समय से बनी लोकप्रियता का सबूत है.

6

मंजू वारियर साउथ इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी और बेहतरीन फिल्मों के जरिए ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो बहुत कम एक्ट्रेसेस को मिलता है. खास बात यह है कि मंजू वारियर इंडस्ट्री की पहली ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने प्रति फिल्म 1 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी. उन्हें साउथ सिनेमा की सबसे पावरफुल अभिनेत्रियों में शामिल करती है.

7

त्रिशा कृष्णन साउथ सिनेमा की जानी-मानी और इक्स्पिरीअन्स्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं. हाल ही में वे पोन्नियिन सेलवन और लियो जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. इन फिल्मों की सफलता के बाद उनकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रिशा अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट विश्वम्भरा के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रही हैं. इतनी भारी-भरकम फीस वसूलने वाली वे साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • साउथ सिनेमा
  • ये हैं साउथ की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वालीं एक्ट्रेस, लिस्ट में रश्मिका से साईं पल्लवी तक शामिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.