✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

2025 की सबसे सस्ती 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में, खेल-खेल में अमीर बना गईं फिल्ममेकर्स को

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  15 Sep 2025 02:46 PM (IST)
2025 की सबसे सस्ती 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में, खेल-खेल में अमीर बना गईं फिल्ममेकर्स को

साउथ की इन फिल्मों ने इस बार बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त कमाई का डंका बजाया है. फिल्ममेकर्स ने वैसे तो इन्हें बहुत लो बजट पर बनाया था लेकिन अपनी बंपर कलेक्शन से इन फिल्मों ने सभी को चौंका दिया. आइए जानते हैं इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में.

1

25 जुलाई को कन्नड़ फिल्म 'सु फ्रॉम सो' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अपनी हॉरर कॉमेडी और परफेक्ट कंटेंट के साथ इस फिल्म ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा. फिल्म का डायलॉग, पंचलाइन और कहानी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था.

2

फिल्म में ना तो कोई बड़ी स्टारकास्ट थी और ना ही इसने बड़े पैमाने पर अपना प्रमोशन किया लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अपने दमदार कलेक्शन से कई बिग बजट फिल्मों को चारों खाने चित कर दिया.

3

फिल्म की सिंपल सी स्टोरी और सादगी भरे किरदारों ने दर्शकों के मन में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. यही वजह है कि इसने अपनी कमाई से सभी को हैरान कर दिया. जेपी थूमिनाड और राज बी शेट्टी की इस हॉरर कॉमेडी ने अपने बजट के मुकाबले 40 गुना ज्यादा की कमाई की है.

4

'सु फ्रॉम सो' के बजट की बात करें तो सैक्निल्क के रिपोर्ट के मुताबिक इसे महज 3 करोड़ की लागत से बनाया गया था. लेकिन अपनी ताबड़तोड़ कमाई से इसने मेकर्स को जबरदस्त मुनाफा करवा दिया. सैक्निल्क के अनुसार फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में 90.68 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया. तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म के खाते में 121 करोड़ रुपये जमा हुए.

5

अब बात करते हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की इस लो बजट तमिल फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' की. ये फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई थी. रिलीज होते साथ ही फिल्म ने अपना ऐसा कमाल दिखाया कि इस पर पैसों की बारिश होने लगी.

6

फिल्म की कहानी और किरदारों ने बहुत ही सादगी भरे अंदाज से दर्शकों को अपना बना लिया. इस फिल्म ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि अब ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा रही है. 2025 की ये फैमिली ड्रामा अपने मेकर्स को सबसे ज्यादा मुनाफा करवाने वाली तमिल फिल्म बन गई है.

7

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक तमिल फैमिली ड्रामा 'टूरिस्ट फैमिली' को 7 करोड़ की लागत से बनाया गया था. वहीं बदले में इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक इंडिया में 60.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 86.25 करोड़ रुपये कमाकर अपने मेकर्स को जबरदस्त मुनाफा करवा दिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • साउथ सिनेमा
  • 2025 की सबसे सस्ती 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में, खेल-खेल में अमीर बना गईं फिल्ममेकर्स को
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.