अरसे बाद पैपराजी के कैमरों में कैद हुए शाहरुख खान, इफ्तार पार्टी में ऐसा दिखा 'पठान' का अंदाज

शाहरुख खान बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी मेंं
काफी समय से पैपराजी के कैमरे शाहरुख खान की तस्वीरें कैद करने के लिए बेकरार थे लेकिन बॉलीवुड के बादशाह अपने दीदार का मौका दे ही नहीं रहे थे.
लेकिन इस पाक महीने में इफ्तार पार्टी के दौरान पैपराजी की वो मुराद भी पूरी हो गई. शाहरुख के दीदार हुए और तस्वीरें कैमरों में भी कैद हो गईं.
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान पहुंचे.
काले पठानी कुर्ते में पठान का अंदाज धमाकेदार था. जैसे ही शाहरुख खान दिखे उनकी तस्वीरों को कैद करने की होड़ सी लग गई.
जल्द ही शाहरुख खान पठान नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं लिहाजा उनका लुक कुछ वैसा सा ही दिखा.
वहीं शाहरुख खान से पहले इस पार्टी में सलमान खान भी दिखे.
सलमान खान हर साल बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में नजर आते हैं.
यहां सलमान बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं हिना खान से भी मुलाकात करते हुए दिखे.