Shahid Kapoor को इस एक्ट्रेस ने दिया था 'धोखा', दो साल तक चला था रिलेशन!

प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर
बॉलीवुड स्टार्स का अफेयर और फिर ब्रेकअप एक आम बात हो गई है. कई बार ये सितारे सालों के प्यार भरे रिश्ते को तोड़ देते हैं तो कभी शादी करने से पीछे हट जाते हैं. ऐसेा ही रहा प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर का रिश्ता भी.
एक समय था जब मीडिया में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खूब खबरें आती थीं. कहा जाता है कि करीना से अलग होने के बाद ही शाहिद प्रियंका के करीब आए. दोनों ने प्यार पर कभी कुछ नहीं कहा लेकिन फिर भी उनका प्यार और ब्रेकअप चर्चा में बना रहा.
शाहिद और प्रियंका ने पहली बार फिल्म कमीने में साथ काम किया था. इस फिल्म के दौरान ही दोनों सितारे एक दूसरे के करीब आ गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में सगाई भी कर ली थी, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.
जब शाहिद और प्रियंका एक दूसरे के करीब आ रहे थे, तब सभी को उनके अफेयर के बारे में पता चल रहा था. दोनों का अफेयर सबसे पहले तब सुर्खियों में आया जब एक सुबह शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा को नाइट पार्टी के बाद घर पर छोड़ने आए.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका ने एक्टर को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. वह बिजी शेड्यूल का बहाना देकर एक्टर से दूरी बना रही थीं. खबरों के मुताबिक उस वक्त शाहिद प्रियंका पर नजर रखे हुए थे. उन्हें लगता था कि प्रियंका काम की वजह से नहीं बल्कि किसी और की वजह से शाहिद से दूरी बना रही थीं.
खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस उस वक्त किसी बड़े स्टार के करीब आ रही थीं. यही वजह थी कि दोनों धीरे-धीरे अलग हो गए. शाहिद ने मीरा के साथ अरेंज मैरिज का ऐलान कर दिया था.
दोनों के अलग होने के बाद शाहिद कपूर एक बार फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे. यहां प्रियंका का नाम लिए बगैर शाहिद ने कहा था कि एक बेहद मशहूर हस्ती ने उन्हें धोखा दिया है. उस वक्त कहा गया था कि शाहिद का सीधा इशारा प्रियंका की तरफ था.