एक्सप्लोरर
Bhabiji Ghar Par Hain: लाइमलाइट से दूर परिवार के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं विभूति नारायण मिश्रा
आसिफ शेख
1/5

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में नज़र आने वाले विभूति नारायण मिश्रा यानी कि एक्टर आसिफ शेख कितने साल के हैं ? यह सवाल यदि हम आपसे पूछें तो निश्चित मानिए आप गच्चा खा जाएंगे. जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि टीवी पर 40 साल की उम्र के आस-पास के दिख रहे आसिफ की असल एज इससे कहीं ज्यादा है. वह 55 साल के हैं.
2/5

टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में ‘नल्ले’ के नाम से घर-घर में फेमस हो चुके एक्टर आसिफ शेख की उम्र 56 साल के करीब है. कम उम्र का दिखने के पीछे आसिफ की कड़ी मेहनत है.
3/5

कहते हैं कि आसिफ अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आसिफ ने लंबे समय से शक्कर का सेवन नहीं किया है. साथ ही एक्टर तला भुना खाना खाने से भी परहेज़ करते हैं.
4/5

आसिफ की उम्र का अंदाजा उनके फैमिली फोटो को देखकर आसानी से हो जाएगा. आपको बता दें कि आसिफ की 25 साल की बेटी और 22 साल का बेटा है. हालांकि, आसिफ के दोनों ही बच्चे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करते हैं.
5/5

आसिफ की बेटी मरयम जहां एक मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं, वहीं उनके बेटे माजिद बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मों में काम करते हैं. आपको बता दें कि आसिफ की वाइफ का नाम जेबा शेख है और इनकी शादी को 26 साल हो चुके हैं. जेबा एक हाउसवाइफ हैं और घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं.
Published at : 03 Jun 2021 04:27 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
मध्य प्रदेश
इंडिया
क्रिकेट























