Richa Chadha Pics: ब्लैक मोनोकनी में रिचा चड्ढा ने बरपाया कहर, तस्वीरों में देखें सिजलिंग लुक

रिचा चड्ढा ने कराया लेटेस्ट फोटोशूट (फाइल फोटो)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा (Richa Chadha) किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर रिचा चर्चा का विषय बनी रहती हैं. हाल ही में रिचा चड्ढा ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर सामने आईं हैं.
रिचा चड्ढा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की शानदार तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इन फोटो में रिचा की खूबसूरती का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.
इन तस्वीरों में रिचा चड्ढा ने जो ड्रेस पहनी है उसका नाम मोनोकनी है. ऐसे में इस ब्लैक कलर की मोनोकनी में रिचा अपने हॉट लुक से कहर बरपा रही हैं.
रिचा चड्ढा के इन फोटो में उनके हॉट लुक से आप भी अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे. क्योंकि रिचा की ये तस्वीरें वाकई में काफी जबरदस्त हैं.
सोशल मीडिया पर रिचा चड्ढा की ये लेटेस्ट तस्वीरें बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही हैं. फैन्स को रिचा का यह हॉट अंदाज बहुत पसंद आया है.
फुकरे जैसी सुपरहिट फिल्म में भोली पंजाबी के किरदार से अपनी खास पहचान बनाने वाली रिचा चड्ढा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चुनिंदा दमदार एक्ट्रेस में से एक हैं.
इतना ही नहीं फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में रिचा चड्ढा की दमदार अदाकारी को भला कौन भूल सकता है. इस फिल्म के दोनों भागों में रिचा ने शानदार एक्टिंग का परिचय दिया था.
मालमू हो कि रिचा चड्ढा बहुत जल्द अपनी आने वाली फिल्म फुकरे 3 में नजर आएंगी. फुकरे के पिछले 2 पार्ट में रिचा ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है.