✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

3 बच्चों की मां होकर भी दिखती हैं बेहद फिट और ग्लैमरस, सालों से कर रही हैं पंजाबी सिनेमा पर राज, पहचाना ?

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  28 Jun 2024 04:52 PM (IST)
3 बच्चों की मां होकर भी दिखती हैं बेहद फिट और ग्लैमरस, सालों से कर रही हैं पंजाबी सिनेमा पर राज, पहचाना ?

पंजाबी सिनेमा भी आज बॉलीवुड की तरह विदेश तक अपनी पहचान बना चुका है. यही वजह है कि पंजाबी स्टार्स भी आज के वक्त में तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको उस उस एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं. जो तीन बच्चों की मां होकर भी सालों से पंजाबी सिनेमा पर राज कर रही हैं.

1

अगर आप इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए हैं, तो हम बता देते हैं कि ये खूबसूरत एक्ट्रेस नीरू बाजवा हैं. जो अब सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं.

2

इन दिनों नीरू बाजवा अपनी फिल्म ‘जट एंड जूलियट 3’ को लेकर चर्चा में हैं. जिसमें एक बार फिर उनकी जोड़ी पंजाब के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई. फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी.

3

बहुत कम लोग जानते हैं कि नीरू बाजवा का जन्म कनाडा में हुआ है और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी विदेश में ही पूरी की है.

4

लेकिन बचपन से ही नीरू को एक्ट्रेस बनने का शौक था. इसलिए वो विदेश छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गई. फिर उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म ‘मैं सोलह बरस की’ से अपना डेब्यू किया.

5

इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2004 में पंजाबी सिनेमा का रुख किया. यहां उन्होंने एक फिल्म में काम किया औऱ फिर नीरू का एक म्यूजिक एल्बम ‘हीरे हीरे’ रिलीज हुआ. जिससे ये रातोंरात स्टार बन गई.

6

फिर नीरू बाजवा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और पंजाबी सिनेमा के हर बड़े स्टार के साथ काम किया. उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में भी दी.

7

नीरू बाजवा ने साल 2015 में हैरी जवंधा से शादी कर ली. उसी साल अगस्त में ये कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने. फिर साल 2020 में नीरू ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया.

8

तीन बेटियों की मां होकर भी नीरू बाजवा का फिगर और ग्लैमर देखने लायक है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अपलोड होते ही वायरल होने लगती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • Regional cinema
  • 3 बच्चों की मां होकर भी दिखती हैं बेहद फिट और ग्लैमरस, सालों से कर रही हैं पंजाबी सिनेमा पर राज, पहचाना ?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.