Rani Chatterjee Photos: योग कर खुदको फिट रखती हैं रानी चटर्जी, इंस्टाग्राम के जरिए करती हैं फैंस को मोटिवेट

रानी चटर्जी
भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी अपनी फिटनेस के लिए पहचानी जाती हैं. एक्ट्रेस का बेबाक अंदाज हमेशा से ही फैंस के दिलों पर राज करता नजर आता है.
आज देश भर में इंटरनेशनल योगा डे मनाया जा रहा है. ऐसे में रानी चटर्जी ने भी अपने फैंस के साथ अपनी योगा की तस्वीरें शेयर की हैं.
रानी चटर्जी ने योगा की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को भी योगा करने के लिए मोटिवेट किया है.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा कि- हैप्पी इंटरनेशनल योगा डे- योग करो निरोग रहो...
रानी चटर्जी हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी फिटनेस की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. रानी खाना खाना भूल सकती हैं, लेकिन योगा करना नहीं.
एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक से सबको हैरान कर दिया है. रोजाना जिम में पसीना बहाते हुए रानी ने अपने लुक को बदल डाला है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रानी ने 1.5 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. लाखों लोग उनकी जिंदगी से रूबरू होना चाहते हैं.
अगर आप रानी चटर्जी के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो उनकी हर दूसरी फोटो में जिम की तस्वीरें ही नजर आएंगी.