Priyanka chopra को है अपने Pets से खूब प्यार, शूटिंग सेट्स पर Diana, Gino and Panda के साथ बिताया समय
प्रियंका चोपड़ा को जितना अपने करियर से प्यार है उतना ही लगाव अपने Pets से भी है. अब शूटिंग के सिलसिले में प्रियंका अक्सर अपने Pets से दूर रहती हैं. और उनके साथ समय बिताने का वक्त ही उन्हें नहीं मिलता. (फोटो – सोशल मीडिया)
यही कारण है कि इस बार प्रियंका शूटिंग सेट पर ही अपने Pets के साथ पहुंच गईं. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें वो अपने Pets के साथ नजर आ रही हैं. (फोटो – सोशल मीडिया)
प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीर हॉलीवुड मूवी Citadel के सेट से शेयर की हैं जिनमें उनका अंदाज काफी जबरदस्त नजर आ रहा है. उन्होंने Pet डायना को गोद में लिया हुआ है. (फोटो – सोशल मीडिया)
प्रियंका चोपड़ा को Pets काफी पसंद है. उनके पास तीन पेट्स हैं जिनके नाम हैं डायना, गीनो और पांडा. वो खुद को तीनो पेट्स की प्राउड मम्मी बताती हैं. (फोटो – सोशल मीडिया)
यूं तो प्रियंका शूटिंग के सिलसिले में घर से अक्सर बाहर ही रहती हैं लेकिन जैसे ही उन्हें समय मिलता है वो इनके साथ खूब इन्जॉय करती हैं. और इसकी गवाही देता है उनका इंस्टाग्राम. जिसपर अक्सर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. (फोटो – सोशल मीडिया)
यूं तो प्रियंका को तीनों पेट्स ही पसंद हैं लेकिन डायना उनकी फेवरेट हैं. और वो जहां भी जाती हैं डायना को अपने साथ ही रखती हैं. (फोटो – सोशल मीडिया)