Priyanka Chopra Jonas ने स्पेन के समुद्र में यूं खिंचवाई बिकिनी में ग्लैमरस फोटोज, देखें उनकी टॉप बिकिनी फोटोज़

प्रिंयका चोपड़ा जोनस
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में रहती हैं. इस देसी गर्ल की हाल ही कुछ फोटोज को देखकर ऐसा लगता है कि वो अपनी छुट्टियां मनाने गई हुई हैं. ग्लैमरस अवतार देखने के बाद हमे लगा कि वो समंदर के पार चली गई है और वहां के रंगों में डूबी हुई हैं
हाल ही में प्रियंका की कुछ बोल्ड तस्वीरें देखने को मिलीं जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स मिल रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा जोनास इस समय स्पेन में हैं, अपने दोस्तों और परिवार के साथ पोर्ट सिटी वालेंसिया में छुट्टियां मना रही हैं. प्रियंका चोपड़ा जोनास ने स्पेन के एक बीच पर बिकिनी में अपनी एक फोटो खींची है.
इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा रेड बिकिनी और येलो स्विमसूट में नजर आ रही हैं. बिकिनी पहनकर वो न सिर्फ समुद्र में डाइविंग का मजा लेती हैं, बल्कि जेट स्की राइडिंग का भी मजा लेती हैं. अपने काम के बीच से छुट्टी लेकर प्रियंका अपनी मां और दोस्तों के साथ वालेंसिया स्पेन चली गई हैं.
वहां उन्होंने रेड बिकिनी में व्हाइट श्रग और येलो स्विमसूट भी पहना हुआ है. उनके साथ उनकी मां और पालतू कुत्ता डायना भी हैं. फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘सबसे अच्छा दिन.’
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ 'सिटाडेल' नाम की सीरीज में नजर आने वाली हैं. इस स्पाई थ्रिलर सीरीज में प्रियंका और रिचर्ड मैडेन के अलावा स्टैनली टुची, रोलैंड मोलर और सारा मार्टिंस भी नजर आएंगे. शो का निर्माण रूसो ब्रदर्स और पैट्रिक मोरन द्वारा किया जा रहा है, जिसका प्रीमियर अमेज़न प्राइम पर होगा, लेकिन इसकी रिलीज़ डेट अभी तक सामने नहीं आई.