Priyanka Chopra Vacation Pics: पति निक जोनस के साथ बीच पर वेकेशन मना रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की क्यूट फोटोज

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस (फोटो-सोशल मीडिया)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. जो उनके फैंस को बहुत पसंद आता है. प्रियंका अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ के बारे में फैंस को अपडेट देती रहती हैं. प्रियंका ने इस बार अपने वेकेशन के बारे में फैंस को बताया है.
प्रियंका और निक जोनस बीच पर वेकेशन के लिए गए हुए हैं. जिनकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
बीच वेकेशन को प्रियंका और निक काफी एंजॉय कर रहे हैं. दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. प्रियंका और निक फोटोज में काफी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.
किसी फोटो में प्रियंका निक को किस करती नजर आ रही हैं तो किसी में वह बिकिनी में मस्ती कर रही हैं.
प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- आईलैंड गर्ल, फोटोडंप. प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.
सेलेब्स और फैंस दोनों को ही प्रियंका-निक की ये तस्वीरें पसंद आ रही हैं. वह ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. कुछ हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं तो कुछ प्रियंका के लुक की तारीफ कर रहे हैं.
बीच पर प्रियंका सुकून के पल एंजॉय कर रही हैं.