Los Angeles में Nick Jonas के साथ 150 करोड़ के घर में रहती हैं Priyanka Chopra, देखें एक झलक
बॉलीवुड अभिनेत्री और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब अनफिनिश्ड के चलते सुर्खियों में हैं. प्रियंका ने किताब में पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं.
इन तीन घरों के अलावा प्रियंका ने गोवा में एक बेहद शानदार हॉलिडे होम है जो कि 2013 में खरीदा था. प्रियंका शादी से पहले निक के इस हॉलिडे होम में वेकेशन मनाने भी गई हुईं थीं.
किताब में प्रियंका ने अपनी लग्जरी लाइफ की झलक भी दिखाई है और उन्होंने ये खुलासा भी किया है कि लॉकडाउन के दौरान अमेरिका में अपने नए घर में गृह प्रवेश किया था. प्रियंका और निक दोनों ही अपनी बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. इनकी लाइफ में की लग्जूरियस चीज़ें शामिल हैं.
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अमेरिका में ही रहती हैं. दोनों के पास दो आलीशान घर हैं. लॉस एंजिलिस वाले घर की कीमत तकरीबन 150 करोड़ रुपए है जिसमें सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं. मूवी थिएटर, जिम, पूल, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, लाउन्ज और गेम भी इस घर की शोभा बढ़ाते हैं.
इस घर के अलावा निक-प्रियंका के पास मेनहटन, न्यू यॉर्क में एक पेंटहाउस है जो कि बेहद सुंदर और लग्जरी आइटम्स से सजा हुआ है. विदेश में इन दो प्रॉपर्टीज के अलावा प्रियंका के पास मुंबई में एक घर है जिसकी कीमत तकरीबन 7 करोड़ है. हाल ही में इस घर को प्रियंका ने जैकलिन फर्नांडीज को किराये से दिया है.