एक्सप्लोरर
Year Ender 2024: 'हीरामंडी' से 'पंचायत 3' तक, इस साल ओटीटी पर इन सीरीज ने जीता दर्शकों का दिल
Year Ender 2024: इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सीरीज ने साल भर दबदबा बनाए रखा और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.इस लिस्ट में मिर्जापुर 3 से लेकर पंचायत 3 तक शामिल हैं.
साल 2024 के खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.ये साल मूवीज लवर्स और सीरीज लवर्स के लिए काफी अच्छा रहा. जहां पूरे साल एक से बढ़कर एक फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाती रहीं तो इस साल ओटीटी पर भी कईं सीरीज ने धमाका किया, इन सीरीज का जादू पूरे साल दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है. चलिए जानते हैं ये सीरीज कौन कौन सी हैं?
1/7

संजय लीला भंसाली ने अपनी ग्रैंड सीरीज हीरामंडी से ओटीटी पर डेब्यू किया था. ये सीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही. वेब शो में मनीषा कोइराला से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेहगल, फरदीन खान, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, संजीदा शेख सहित कई सितारों ने अपनी दमदार अदाकारी दिखाई. ये सीरीज तवायफों की आलीशान जिंदगी पर आधारित थी. हीरामंडी देश और दुनियाभर में खूब फेमस हुई थी. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
2/7

फुलेरा गांव पर बेस्ड पंचायत सीरीज के दोनों पार्ट बेहद सक्सेसफुल रहे थे. फैंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे. इस साल जब पंचायत 3 का तीसरा सीजन ओटीटी पर स्ट्रीम हुआ तो ये भी दर्शकों का फेवरेट बन गया. सीजन 3 ने भी ओटीटी पर खूब धमाल मचाया और एक बार फिर जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुवीर यादव की दमदार एक्टिंग की तारीफ हुई. ये सीरीज प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर और शानदार सीरीज में से एक है. आईएमडीबी पर इसे 9 रेटिंग मिली है.
Published at : 12 Dec 2024 03:05 PM (IST)
और देखें

























