एक्सप्लोरर
‘फ्यूरियोसा ए मैड मैक्स सागा’ से ‘ड्यून पार्ट 2’ तक, ये हैं 2024 की टॉप एक्शन फिल्में, आज ही ओटीटी पर करें बिंज वॉच
Top Action Movies Of 2024: ओटीटी पर अगर आप रोमांच और एक्शन से भरपूर कुछ बढ़िया कंटेंट देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं. इनको आप घर बैठे देख सकते हैं.
Top Action Movies Of 2024: हॉलीवुड में बहुत सारी एक्शन फिल्में बन चुकी हैं और बनती रहती हैं. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ती रहती हैं. हॉलीवुड में साल 2024 में बहुत सारी एक्शन फिल्में बनी हैं, लेकिन आज हम यहां आपको कुछ बेहतरीन रोमांचकारी एक्शन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप घर बैठे देख सकते हैं.
1/7

‘ड्यून पार्ट 2’ इस वक्त जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म ‘ड्यून’ (2021) की अगली कड़ी है और फ्रैंक हर्बर्ट के 1965 के नॉवेल पर आधारित है. फिल्म में टिमोथी चालमेट, जेंडाया और पहली फिल्म के कई और कलाकार शामिल हैं.
2/7

‘फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा’ जॉर्ज मिलर द्वारा निर्देशित 2024 की एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक एक्शन फिल्म है. यह फिल्म मैड मैक्स: फ्यूरी रोड से 15-20 साल पहले फ्यूरियोसा की कहानी को दिखाती है. इसे प्राइम वीडियो पर देखें.
Published at : 13 Aug 2024 12:44 PM (IST)
और देखें


























